फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   नाबार्ड की टीम ने लिया विकास कार्यो का जायजा

नाबार्ड की टीम ने लिया विकास कार्यो का जायजा

Tue, 13 Feb 2018 10:24 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
नाबार्ड की टीम ने लिया विकास कार्यो का जायजा
चंबा (टिहरी)। ग्रामीणों की आजीविका संवर्द्धन के लिए पुरसोल, गुल्डी, हडम क्षेत्र में कराए गए कार्यों की नाबार्ड ने मॉनिटिरिंग की। नाबार्ड की टीम ने चेकडैम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पॉली हाउस के बारे में ग्रामीणों से विभिन्न जानकारियां जुटाई। इधर, बैठक के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर चंबा-मख्लवाणु-भेदुड़ी मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विकासखंड चंबा के पुरसोल, गुल्डी, हडम, डोभाल गांव, कोट, डंडासली गांव में समर्पित सेवा संस्था ने नाबार्ड वित्त पोषित विभिन्न विकास कार्य किए गए थे। पिछले चार साल में संस्था के कार्यों की मॉनिटिरिंग के लिए नाबार्ड की टीम ने पुरसोल गांव के पंचायत घर में क्षेत्र के ग्रामीणों से विभिन्न सवाल-जवाब कर किए गए कार्यों की वास्तविकता जानी। नाबार्ड की सपना बिष्ट ने कहा कि ग्रामीणों को खेतीबाड़ी से जोड़कर स्वरोजगार देने के उद्देश्य से विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। धीरे-धीरे लोगों को इसका पता चल रहा है और इसका लाभ ले रहे हैं। समर्पित सेवा संस्था की कमला जायसवाल ने कहा बताया कि क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों की मांग के अनुसार ही योजनाएं शुरू की गई हैं। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर शीघ्र सड़क निर्माण शुरू करने की मांग की। प्रधान लीला देवी ने कहा कि सड़क न होने के कारण गर्भवती महिलाओं और बच्चों को सड़क तक पहुंचाना चुनौती हो जाता है। प्रदर्शनकारियों में प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन भगवान सिंह कुंवर, रतन दास, किशोर सिंह सजवाण, गुड्डी देवी, बबीता देवी, मंगशीरी देवी, विजयलक्ष्मी देवी, माला देवी, सावित्री देवी, सुशीला देवी, दीवान सिंह कुंवर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed