{"_id":"5a79e1a24f1c1b805a8b854f","slug":"15179372704-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन सेवा के अधिकारियों के दल ने किया ईको पार्क का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन सेवा के अधिकारियों के दल ने किया ईको पार्क का भ्रमण
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनबाग (टिहरी)। केंद्रीय राज्य वन सेवा अकादमी कोयमबटूर तमिलनाडु वन सेवा के 40 अधिकारियों के एक दल के ईलेंगो वन संरक्षक के नेतृत्व में धनोल्टी ईको पार्क का भ्रमण किया।
उप प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी नीरज कुमार शर्मा ने ईको हट सभागार में प्रोजेक्टर के माध्यम से ईको पार्क समिति के कार्यों व समिति की आय सृजन के स्रोतों, प्रवेश शुल्क, एडवेंचर क्रिया कलापों, वन शिल्प कुटीर, ईको हट, ईको कैंटीन, स्मृति वन पार्किंग की जानकारी दी। कहा जिस स्थान पर ईको पार्क बना है, वह कूड़े का डंपिंग जोन हुआ करता था। वन विभाग ने स्थानीय लोगों की समिति बनाकर 2008 के बाद 25 से 30 स्थानीय लोगों की आजीविका का मुख्य स्रोत बना है। समिति के सचिव कुलदीप नेगी ने टीम को ईको पार्क, ईको हट में जल संरक्षण, रैन हार्वेस्टिंग टैंक, स्मृति वन में लगे 2500 से अधिक देवदार, बुरांश पौधों, पक्षी अवलोकन ट्रैक आदि का भ्रमण करवाकर जानकारियां दी। इस मौके पर निधि, स्वेता, अंकिता, केतन सिंह, जयश्री, पवन, संदीप, जोपल, रूपाली, निकेत, कौशल्य बी, धीरज उनियाल, सोनू गौड़, बीना कठैत महिपाल राणा, गोविंद राणा, रमेश दास आदि मौजूद थे।