{"_id":"5a6dfab64f1c1b4e588b5487","slug":"151715724711-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की लचर कार्यप्रणाली से नाराज व्यापारियों ने थानाध्यक्ष का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की लचर कार्यप्रणाली से नाराज व्यापारियों ने थानाध्यक्ष का किया घेराव
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। पुलिस की लचर कार्यप्रणाली से आक्रोशित व्यापारियों ने थानाध्यक्ष का घेराव किया। विरोध स्वरूप व्यापारियों ने रविवार को एक घंटे तक दुकानें सांकेतिक रूप से बंद रखी। व्यवस्था में सुधार लाने की मांग को लेकर एसएसपी को पांच सूत्री मांग पत्र भेजा। समस्याओं का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
होटल में शराब पिलाने को लेकर बीते दिन पुलिस ने चालान की कार्रवाई की। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस होटल व्यवसायियों को अनावश्यक परेशान कर रही है, जो लोग गांवों और बाजार में अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस की लचर कार्य प्रणाली के विरोध में व्यापारियों ने रविवार को सुबह आठ से नौ बजे तक सांकेतिक रूप से बाजार बंद रखा। वार्ता के लिए बाजार पहुंचे थानाध्यक्ष जेपी कोहली का आक्रोशित व्यापारियों ने घेराव कर जमकर खरीखोटी सुनाई।
व्यापारियों ने कहा कि थाना खुले तीन वर्ष होने को है, लेकिन आज तक पुलिस प्रशासन की व्यापारियों के साथ हुई बैठकों में लिए गए निर्णयों के आधार पर अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए कोई भी कार्रवाई नहीं की। बाजार में आए दिन घंटों जाम लग रहा है। व्यापारियों द्वारा दर्ज शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है, जिससे क्षेत्र में अपराध बढ़ रहे हैं। थानाध्यक्ष कोहली ने नाराज व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जाम से निजात दिलाने के लिए बाजार में पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। घेराव करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष केशव रावत, केदार सिंह राणा, शैलेंद्र पंवार, त्रिलोक रावत, गैणा बगियाल, सतीश रांगड़, विनोद पंवार, कैलाश पंवार, उदयवीर नेगी, अर्जुन बिष्ट, जीवन सिंह, हुकम सिंह, जयवीर सिंह, धर्मवीर सिंह आदि व्यापारी शामिल थे।