{"_id":"5a67660c4f1c1bd34b8b485f","slug":"151672596719-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन चंबा के नाम रहा वॉलीबाल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन चंबा के नाम रहा वॉलीबाल का खिताब
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
चंबा। नेहरू युवा केंद्र और युवा मंडल रानीचौरी की पहल पर आयोजित दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब पुलिस लाइन चंबा के नाम रही। बेस्ट खिलाड़ी का खिताब शिवम तोमर के नाम रहा।
मंगलवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पुलिस लाइन चंबा और बहुगुणा क्लब के बीच खेला गया, जिसमें पुलिस लाइन चंबा की टीम विजेता रही। विजेता टीम को 5100 रुपये और उप विजेता टीम को 2100 रुपये का नकद इनाम दिया गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि औद्यानिकी एवं वानिकी विवि के प्रभारी कुलपति प्रो. सीएस शर्मा ने कहा कि ग्रामीण युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम किए जाने चाहिए। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र के संजय मिश्रा, सुशील बहुगुणा, चमन प्रकाश कोठारी, राकेश बहुगुणा, यशपाल रावत, दीपक नेगी आदि मौजूद थे।