फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   रुद्रप्रयाग जिले की तीन बैंक शाखाएं टिहरी से हुई पृथक

रुद्रप्रयाग जिले की तीन बैंक शाखाएं टिहरी से हुई पृथक

Fri, 12 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग जिले की तीन बैंक शाखाएं टिहरी से हुई पृथक

विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी गढ़वाल जिला सहकारी बैंक के 59वें अधिवेशन में वित्तीय वर्ष 2016-17 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर रुद्रप्रयाग जिले की तीन बैंक शाखाओं को टिहरी से पृथक कर रुद्रप्रयाग को अलग डीसीबी करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बताया गया कि नोटबंदी और आर्थिक विकास दर की सुस्ती के बाद भी बैंक का लाभांश एक करोड़ 46 लाख 20 हजार रहा। बैंक डिपोजिट में 15 फीसदी की वृद्धि हुई है।
अधिवेशन का विधायक धन सिंह नेगी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार सहकारिता को बढ़ावा देकर किसानों को दो फीसदी ब्याज पर सस्ता ऋण समेत कई योजनाएं संचालित कर रही है। कहा कि केंद्र सरकार ने सहकारिता के लिए 2600 करोड़ दिए हैं। डीसीबी अध्यक्ष रजनीकांत सुरीरा ने कहा कि विषम परिस्थितियों के बावजूद एनपीएम को 1.5 फीसदी कम किया है। कहा कि रुद्रप्रयाग जिले की मयाली, सुमाड़ी और सिद्धिसौड़ को टिहरी से अलग कर दिया गया है। बैंक सचिव व महाप्रबंधक मुकेश माहेश्वरी ने कहा कि वर्ग एक से तीन तक 45 पद रिक्त चल रहे हैं, जिनके लिए अध्याचन मांगा गया है। उन्होंने विधायक से बैंक को जिला योजना में धनराशि बढ़ोतरी की मांग की। बैठक में कुल सात प्रस्ताव पारित किए गए। इस मौके पर प्रमुख बेबी असवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, पूर्व अध्यक्ष गोपाल चमोली, रघुवीर पंवार, उपाध्यक्ष श्याम लाल आर्य, संचालक उत्तम कठैत, बैंक यूनियन के अध्यक्ष विजय सिंह पंवार, सचिव सौरव बधानी, डीजीएम सौ सिंह व डीएचओ डा. डीके तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


इन प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित
उद्यान विभाग के सहयोग से आशाराम नौटियाल को बड़ी इलायची उत्पादन, मंगलानंद डबराल कीवी, चैन सिंह सेब एवं नर्सरी, सीताराम भट्ट आम व सब्जी, सुरेंद्र असवाल मशरूम, रामनरेश बडोनी जड़ी-बूटी, रणवीर रौतेला अदरक, सतेंद्र थापा टमाटर, त्रेपन नेगी अदरक व पंचम सिंह को सब्जी उत्पादन क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed