{"_id":"5a58ea644f1c1bf2408b4754","slug":"151577679217-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिल्ला उप्पू के ग्रामीणों को हो प्रतिकर भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिल्ला उप्पू के ग्रामीणों को हो प्रतिकर भुगतान
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। प्रतापनगर के विधायक विजय सिंह पंवार ने पुनर्वास निदेशक को पत्र लिखकर गांव सिल्ला उप्पू के बांध प्रभावित ग्रामीणों का भवन प्रतिकर भुगतान करने को कहा। उन्होंने बताया कि भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जुयाल लंबे समय से वर्ष 2010 में झील के जल भराव से प्रभावित हुए ग्रामीणों को भवन प्रतिकर भुगतान की मांग कर रहे हैं, लेकिन पुनर्वास निदेशालय भवन मूल्यांकन की सर्वे सीट जारी होने के बाद भी प्रतिकर नहीं दिया जा रहा है। विधायक ने कहा कि नौ जनवरी को डोबरा में क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में समीक्षा बैठक बुलाई गई थी, बावजूद पुनर्वास को कोई भी सक्षम अधिकारी उपस्थित नहीं हुआ।