{"_id":"5a58ea5d4f1c1bb33f8b476a","slug":"15157767862-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे टीम मनमानी से कर रही भवनों का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वे टीम मनमानी से कर रही भवनों का मूल्यांकन
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। ऑल वेदर रोड के लिए चंबा-धरासू राजमार्ग पर भवनों के मूल्यांकन और प्रतिकर भुगतान पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने भूमि और भवन का पूरा प्रतिकर मिलने के बाद ही मकान खाली करने की चेतावनी दी।
ऑल वेदर रोड निर्माण के लिए इन दिनों चंबा-धरासू राजमार्ग पर बीआरओ, लोनिवि और राजस्व विभाग की टीम मकानों का सर्वे कर रही है। ग्रामीणों का कहना है, कि सर्वे टीम प्रभावित मकानों की लंबाई, चौड़ाई के हिसाब से नाप रही है, जबकि भवन स्वामी मकान की छत नापने की मांग करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुकानों का प्रतिकर व्यावसायिक दरों के हिसाब से दिया जा रहा है। वहीं ग्रामीण सड़क से प्रभावित होने वाले गांव के आम रास्ते, पेयजल लाइन और पेयजल टैंकों का निर्माण करने की भी मांग कर रहे हैं। संघर्ष समिति के अध्यक्ष दर्मियान सिंह सजवाण, आनंद सिंह नेगी का कहना है कि मकानों का सर्वे मनमाने ढंग से किया जा रहा है। यदि प्रशासन ने शीघ्र मकानों का मूल्यांकन सही ढंग से नहीं किया तो ग्रामीण को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।