{"_id":"5a58ea574f1c1b62428b46f7","slug":"1515776779127-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने 27 सौ जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने 27 सौ जुर्माना वसूला
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। नगर पालिका ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत बाजार में सफाई का जायजा लिया। इस दौरान कई व्यापारियों के पास पॉलिथीन मिलने और आसपास गंदगी होने पर 2700 का जुर्माना वसूला गया।
सफाई निरीक्षक सुरेश गुसाईं ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर क्षेत्र में पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। चार व्यापारियों के पास पॉलिथीन मिलने पर उनका चालान काटकर सात सौ रुपये अर्थदंड वसूला गया है। उन्होंने बताया कि मांस विक्रेताओं की दुकानों के आस-पास गंदगी मिलने पर चार विक्रेताओं का चालान कर उनसे 2000 रुपये अर्थदंड वसूला गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ रखने के लिए पॉलिथीन का उपयोग कतई नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने सभी व्यापारियों और मांस विक्रेताओं से स्वच्छ अभियान में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर सुपरवाइजर विजय और विजयपाल आदि मौजूद थे।