{"_id":"5a579c8d4f1c1bee188b467a","slug":"151569132813-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर 18 जनवरी को प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गो कथा वाचक गोपालमणी महाराज ने यहां जारी बयान में यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि गाय को राष्ट्र माता के पद पर सुशोभित करने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन शासन-प्रशासन के स्तर पर इस मामले में अभी तक ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। गो आयोग का गठन किया गया है, लेकिन पशु लावारिस सड़कों पर घूम रहे हैं। बताया कि उक्त मांग के समर्थन में 18 फरवरी को नई दिल्ली मेें देशभर के गो भक्त धरना-प्रदर्शन करेंगे। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग की जाएगी।