{"_id":"5a579c8b4f1c1b37198b45ff","slug":"15156913264-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्य तिथि पर शहीद नागेंद्र सकलानी को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्य तिथि पर शहीद नागेंद्र सकलानी को किया याद
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। अमर शहीद नागेंद्र सकलानी की पुण्यतिथि पर उनके पैतृक पुजार गांव सकलाना में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर टिहरी जनक्रांति में उनके योगदान को याद किया गया। शहीद नागेंद्र सकलानी के नाम से बने राजकीय इंटर कालेज के नवनिर्मित द्वार का लोकार्पण भी किया गया। स्कूल परिसर में पौधरोपण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि टिहरी राजशाही के खिलाफ निर्णायक आंदोलन में नागेंद्र सकलानी ने अहम भूमिका निभाई और निरंकुश सामंतशाही के खिलाफ आंदोलन करते हुए बलिदान दिया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अखिलेश उनियाल, प्रधान ओंकार सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोबन सिंह, दिनेश नकोटी, हरि प्रसाद उनियाल, रामस्वरूप उनियाल, जय प्रकाश सकलानी, विवेक, शैलेंद्र व संतोष सकलानी आदि मौजूद रहे।