फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   टिहरी डैम की सुरक्षा में सवाधानी बरते टीएचडीसी

टिहरी डैम की सुरक्षा में सवाधानी बरते टीएचडीसी

Thu, 11 Jan 2018 10:53 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
टिहरी डैम की सुरक्षा में सवाधानी बरते टीएचडीसी

विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी डैम की सुरक्षा को लेकर आईबी के निर्देशों के तहत डीएम ने टीएचडीसी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में डीएम सोनिका ने कहा कि पावर हाउस और अन्य सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार ने जो मानक तय किए हैं, उनको लागू करने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। टीएचडीसी की ओर से टिहरी डैम टॉप से संचालित यातायात को जीरो ब्रिज से संचालन करने की सलाह पर डीएम ने स्पष्ट किया कि आवागमन के लिए नागरिक सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। जीरोब्रिज का मार्ग विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन से प्रभावित होने के कारण वहां से वाहन संचालन करना जोखिमभरा है। जब तक ठोस व्यवस्था नहीं होती तब तक वाहन डैम के ऊपर से ही संचालित होंगे।

बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में डीएम ने टीएचडीसी अधिकारियों से कहा कि डैम टॉप से आवागमन के समय आईबी मानकों के अनुसार बांध क्षेत्र में प्रवेश करने वाले टीएचडीसी के श्रमिकों और कर्मचारियों के परिचय पत्रों का सत्यापन भी कराएं। कहा गया कि बांध क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे, स्पीड ब्रेकर लगाना सुनिश्चित करें। रात के समय शराब पीकर वाहन संचालन करने और तेज गति से वाहन चलाने पर स्थानीय पुलिस की मदद से प्रभावी कार्रवाई करें। पावर हाऊस में प्रवेश करने के लिए एडीएम पास जारी कर सकेगें। बैठक में टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक एसआर मिश्रा, एसएसपी विमला गुंज्याल, एजीएम सी मिंज, सीआईएसएफ के जीसीओ, बीके सिन्हा, एसडीएम चतर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed