फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   पावकी देवी में किसान भवन बनाने को देंगे1.20 करोड़:सुबोध

पावकी देवी में किसान भवन बनाने को देंगे1.20 करोड़:सुबोध

Tue, 09 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
पावकी देवी में किसान भवन बनाने को देंगे1.20 करोड़:सुबोध
नरेंद्रनगर (टिहरी)। विधानसभा क्षेत्र के जीआईसी पावकीदेवी में आयोजित तहसील दिवस में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। कृषि मंत्री ने चमेली-गाल मोटर पर डामरीकरण की गुणवत्ता खराब होने पर पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता तौकीर आलम के निलंबन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पावकीदेवी में किसान भवन बनाने के लिए एक करोड़ 20 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। तहसील दिवस में अनुपस्थित दो अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को पावकीदेवी इंटर कालेज में आयोजित तहसील दिवस में 160 शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें 60 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए डीएम सोनिका ने 15 दिन का समय दिया है। कृषि मंत्री ने 32 करोड़ की लागत से बन रही रानीताल-सूरजकुंड पंपिंग पेयजल योजना के निर्माण में की जा रही देरी पर नाराजगी जताई। क्षेत्र में अदरक का उत्पादन बढ़ाने के लिए 10 गांवों को 15-15 लाख रुपये की मदद देने का भरोसा दिया। जल निगम मुनिकीरेती और लघु सिंचाई विभाग नई टिहरी के ईई के शिविर में गायब रहने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीएम ने जीआईसी घेराधार में स्थित शौचालय में 10 दिन में पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसएसपी बिमला गुंज्याल, एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान, सीईओ डीसी गौड़, ज्ञान सिंह नेगी, डीएचओ डा. डीके तिवारी, कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, प्रधान सुशीला देवी, गणेश सिंह, मीना रयाल, पूनम देवी, देवेश्वरी देवी और बीना देवी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed