{"_id":"5a54f6ba4f1c1b4d198b5ecc","slug":"15155178023-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-टेंडरिंग के विरोध में ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-टेंडरिंग के विरोध में ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। ई-टेंडरिंग के विरोध में पंजीकृत ठेकेदार एसोसिएशन का क्रमिक अनशन और धरना 13वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने मांगों का निस्तारण नहीं करने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
लोनिवि कार्यालय बौराड़ी में मंगलवार को ठेकेदार संघ के जीत सिंह धनाई और शूरवीर सिंह रावत क्रमिक अनशन पर रहे। ठेकेदारों ने भाजपा की डबल इंजन सरकार से छोटे ठेकेदारों के हितों के खिलाफ लिए गए ई-टेंडरिंग का निर्णय जल्द वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि बड़ी ई-निविदा जारी कर प्रदेश के हजारों सी और डी श्रेणी के ठेकेदार बेरोजगार होकर भुखमरी की कगार पर हैं। ठेकेदार संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद रमोला ने कहा कि श्रीनगर में बैठक कर आंदोलन की अग्रिम रणनीति बनाई जाएगी। प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष कुशाल सिंह नेगी, डीसी रमोला, दिवाकर भट्ट, महाजन पंवार, दर्मियान कलूड़ा, विक्रम भंडारी, पूरन सिंह खरोला, ध्यान सिंह रावत और रोशन चौहान आदि शामिल थे।