फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से महिला की मौत

पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से महिला की मौत

Mon, 08 Jan 2018 10:05 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से महिला की मौत
लंबगांव (टिहरी)। पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से हलेथ गांव की एक महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि 108 सेवा समय पर आ जाती, तो महिला की जान बच सकती थी। डीजल के अभाव में 108 सेवा समय पर उपलब्ध नहीं हो पाई। शासन-प्रशासन की इस लापरवाही पर स्थानीय लोगों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है।
विज्ञापन

रौणद रमोली पट्टी के हलेथ गांव निवासी उत्तम सिंह की पत्नी नारा देवी (45) रविवार शाम खेतों में गोबर डालने के बाद घर लौट रही थी। रास्ते में पहाड़ी के ऊपर बंदरों का झुंड दौड़ रहा था। इसी दौरान पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर महिला के सिर पर जा गिरा। परिजनों ने 108 को फोन किया, लेकिन एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। बाद में संपर्क करने पर 108 सेवा से बताया कि वाहन में तेल उपलब्ध नहीं है। निजी वाहन से गंभीर घायल महिला को जिला अस्पताल नई टिहरी ले जाया जा रहा था, लेकिन उप्पू सिंराई के समीप महिला ने दम तोड़ दिया। गांव के पूर्व सरपंच ज्ञान सिह रावत ने 108 सेवा की लापरवाही पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। कहा यदि समय पर एंबुलेंस मिल जाती, तो महिला की जान बच सकती थी।
विज्ञापन

108 सेवा के स्टेट हेड मनीष टिक्कु का कहना है कि सभी वाहनों को डीजल उपलब्ध हो रहा है। प्रतापनगर क्षेत्र से घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। फिर भी वे 108 सेवा उपलब्ध न होने के संबंध में जांच कराएंगे। यदि लापरवाही पाई गई, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed