{"_id":"5a5101734f1c1b1f168b7403","slug":"15152583992-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने स्कूली बच्चों के साथ वाल पेंटिंग में आजमाए हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने स्कूली बच्चों के साथ वाल पेंटिंग में आजमाए हाथ
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत डीएम सोनिका ने सेंट ऐंथोनी पब्लिक स्कूल के छात्रों के साथ चौराह पर वॉल पेंटिंग कर लोगों से शहर को स्वच्छ रखने की अपील की। उन्होंने पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छता सर्वेक्षण से पूर्व पूरे शहर को साफ-सुथरा बनाएं।
शनिवार को डीएम सोनिका ने नई टिहरी के हनुमान चौराहे पर सेंट ऐंथोनी स्कूल के छात्रों के साथ वॉल पेंटिंग की। उन्होंने खुद बुरांश से नेचुरल स्केच पर आधारित कलाकृति पर हाथ आजमाए। उन्होंने निर्देश दिए कि चौराहे के अलावा विभिन्न मोहल्लों में जाकर सफाई करें। डीएम ने कहा कि भारत सरकार के स्वच्छता कार्यक्रम के तहत सभी शहरों का सर्वे कर उनकी रैंकिंग की जानी है। इस माह के अंत तक सभी कार्यक्रम पूरे होने चाहिए। पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुर्साइं ने बताया कि शहर की सभी दीवारों पर स्कूली छात्रों से पेंटिंग की जा रही है। बेहतर पेंटिंग करने वाले छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम सदर सीएस चौहान, जिला पर्यटन अधिकारी एसएस राणा, सेंट ऐंथोनी स्कूल के उप प्रधानाचार्य अनिल सेमल्टी, अनुराधा बधानी आदि मौजूद थे।
बिना अनुमति पोस्टर लगाने वालों का होगा चालान
नई टिहरी। स्वच्छता मिशन को बैनर और पोस्टर ग्रहण लगाने का काम कर रहे है। इन दिनों पालिका क्षेत्र की सार्वजनिक और निजी संपत्तियां पोस्टर और बैनरों से अटे पड़े हुए हैं। डीएम सोनिका ने पालिकाध्यक्ष को बैनर और पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई शुरू करने को कहा है। पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने कहा कि बिना अनुमति के लोग रात को सरकारी और निजी भवनों, दीवारों और सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगा रहे हैं। बैनर और पोस्टर हटाने के लिए पालिका अभियान चलाएगी।