{"_id":"5a5101694f1c1b18758b4d9b","slug":"151525839016-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर बछेलीखाल के समीप हुई कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। दो अन्य घायलों की स्थिति सामान्य है। पुलिस के अनुसार सभी लोग दिल्ली से रुद्रप्रयाग घूमने जा रहे थे।
बुधवार दोपहर करीब दो बजे देवप्रयाग से 15 किमी आगे बछेलीखाल के समीप एक कार दुर्घटना ग्रस्त होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार लोगों को खाई से बाहर निकाला। प्रभारी थानाध्यक्ष हुकम सिंह तोमर ने बताया कि दुर्घटना में कार सवार तुलसी सिंह (24) पुत्र खड़ग सिंह निवासी नंद नगरी दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक दीपक कटारिया (24) पुत्र प्रताप सिंह निवासी अंबिका विहार, करावल नगर दिल्ली, रमाकांत शर्मा पुत्र यादवेंद्र शर्मा करावल नगर दिल्ली व मो. आबिद पुत्र बदरुदीन बुद्धनगर, लोनी गाजियाबाद घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बागी ले जाया गया। यहां चिकित्सक नूतन प्रकाश पांडे ने बताया कि दीपक कटारिया की स्थिति गंभीर है, जिसे श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।