फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   ठंड ने तोड़े पिछले चार साल के रिकार्ड, माइनस में पहुंचा पारा

ठंड ने तोड़े पिछले चार साल के रिकार्ड, माइनस में पहुंचा पारा

Sat, 06 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
ठंड ने तोड़े पिछले चार साल के रिकार्ड, माइनस में पहुंचा पारा
चंबा (टिहरी)। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते शीत लहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। आलम यह है कि यहां पारे ने टिहरी में पिछले चार सालों का रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं। 6 जनवरी को पारा जीरो से भी नीचे लुढ़क कर माइनस में पहुंच गया है। मौसम विभाग का दावा है कि टिहरी और आसपास क्षेत्र में पारे में यह गिरावट 11 जनवरी तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

पहाड़ में इन दिनों दोपहर में धूप ठीक खिल रही है, लेकिन सुबह-शाम शीतलहर से लोग परेशान हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तरी ध्रुव में हो रही बर्फबारी की सर्द हवाओं ने टिहरी में पहुंचकर पारा ठिठुरन पैदा कर दी है। इस साल जनवरी के प्रथम सप्ताह में 6 तारीख को न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 और अधिकतम 11.6 डिग्री पहुंचने से ठंड के पिछले रिकार्ड ध्वस्त हो गए हैं, जबकि पिछले सालों का रिकार्ड खंगालने पर पता चलता है कि आज ही के दिन पर 2017 में न्यूनतम तापमान 3 और अधिकतम 13.4, वर्ष 2016 में न्यूनतम 3.1 और अधिकतम 14.2 डिग्री, 2015 में 3.5 और 8.9 डिग्री, 2014 में न्यूनतम 0.3 और 8.9 डिग्री था। वहीं इस साल अभी तक छिटपुट बारिश भी नहीं हुई है, जबकि पिछले सालों में अभी तक 15 मिमी के आसपास बारिश हो जाती थी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शीतलहर का प्रकोप अभी 11 जनवरी तक इसी तरह रहेगा। इसके बाद नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कोट
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण शीतलहर बढ़ गई है। आने वाले एक सप्ताह तक ठंड का असर इसी तरह रहेगा। फिलहाल बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। ऐसे में किसान पाले से फसलों को बचाने के लिए हल्का पानी देते रहें
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रकाश नेगी, तकनीकी अधिकारी मौसम विभाग औद्यानिकी एवं वानिकी विवि परिसर रानीचौरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed