फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   नहरों की मरम्मत के लिए बजट का इंजतार

नहरों की मरम्मत के लिए बजट का इंजतार

Thu, 28 Dec 2017 10:42 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
नहरों की मरम्मत के लिए बजट का इंजतार

विज्ञापन
नई टिहरी। किसानों की आय दोगुनी करने का दावा कर रही सरकार क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत तक नहीं करा पा रही है। इससे अलग-अलग क्षेत्रों में 4895 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई का संकट बना हुआ है। जिले में ही लघु सिंचाई विभाग की 14 सौ से अधिक नहरें 2010 से क्षतिग्रस्त है। काश्तकार लगातार नहरों की मरम्मत करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग बजट का अभाव बताकर काम चलाऊ व्यवस्था बनाने की सलाह दे रहा है।
जिले के अधिकतर क्षेत्रों में सिंचाई की व्यवस्था का जिम्मा लघु सिंचाई विभाग के पास है। इनमें से 1434 योजनाएं वर्ष 2010 से अलग-अलग सालों में आई आपदा से क्षतिग्रस्त पड़ी है। इससे 4895 हेक्टेयर सिंचित भूमि को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। सबसे अधिक 325 योजनाएं भिलंगना में हैं। जौनपुर में 233, प्रतापनगर में 204, जाखणीधार में 140, चंबा में 127, थौलधार में 104, नरेंद्रनगर में 105, देवप्रयाग में 101 और कीर्तिनगर में 95 नहरें क्षतिग्रस्त हैं।
विज्ञापन


कोट
नहरों की मरम्मत के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत भारत सरकार को वर्ष 2016 से प्लान भेज रहे हैं, इस बार भी 76 करोड़ का प्लान भेजा गया है। बजट मिलते ही मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। - अतुल कुमार पाठक, ईई लघु सिंचाई विभाग नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed