{"_id":"5a3a9cb24f1c1bce408be3ff","slug":"15137907931363-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसिंलिग के माध्यम से 63 शिक्षकों को मिली नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसिंलिग के माध्यम से 63 शिक्षकों को मिली नियुक्ति
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। वर्षों से राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 63 शिक्षा मित्रों को काउंसिलिंग के बाद सहायक अध्यापकों के पदों पर नियुक्ति दी गई है।
बुधवार से जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक सुदर्शन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित दो दिवसीय काउंसिलिंग के पहले दिन जौनपुर से 18, चंबा से छह, नरेंद्रनगर से आठ और भिलंगना से 31 शिक्षा मित्र शामिल हुए। जिनको शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बाद नियुक्ति दी गई है। जबकि बृहस्पतिवार को भी काउंसिलिंग की जाएगी। शिक्षा मित्र 17 सालों से स्थायी नियुक्ति की मांग कर रहे थे। एनसीईटीई की नई शर्तों के मुताबिक इन शिक्षकों को टीईटी, सीटीईटी उत्तीर्ण करने पर स्थायी नियुक्ति मिलनी थी। वर्तमान में जिले के 137 शिक्षकों ने द्विवार्षिक डीएलएड, बीटीसी कर टीईटी, सीटीईटी उत्तीर्ण की है। जिसके बाद शासन ने प्राथमिक स्कूलों में उन्हें नियुक्ति देने के आदेश जारी किए थे। उत्तराखंड टीईटी उत्तीर्ण प्राथमिक शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य सिंह पंवार ने शिक्षकों को नियुक्ति मिलने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय का आभार जताया है। इस मौके पर उप शिक्षा अधिकारी अन्नीनाथ, पंकज उप्रेती, यशवीर रावत, गुरु प्रसाद जुयाल, सोहन सिंह राणा आदि मौजूद थे।