{"_id":"5a3945924f1c1b9e678c2b17","slug":"151370295115-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन सुरीधार पंपिंग योजना में घटिया गुणवता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन सुरीधार पंपिंग योजना में घटिया गुणवता का आरोप
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। जुवा पट्टी के लोगों ने निर्माणाधीन सुरीधार पंपिंग पेयजल योजना निर्माण में घटिया गुणवत्ता होने का आरोप लगाया है। पंपिंग योजना पर अब तक हुए निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अतर सिंह तोमर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल एडीएम से मिला और उन्हें शिकायती पत्र सौंपा। कहा कि योजना पर पाइप लाइन बिछाने से पहले ही टैंक का निर्माण करा दिया गया है। कार्य स्थल के समीप ही खनन कर निकाले जा रहे पत्थरों से सुरक्षा दीवारों का निर्माण कराया जा रहा है। घटिया क्वालिटी का सीमेंट और पाइप का प्रयोग किया जा रहा है। कहा 21 नवंबर को मामले की जांच के लिए ईई पेयजल निगम को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन उनके स्तर पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। पत्र पर ज्येष्ठ प्रमुख जसवीर भंडारी, राजेंद्र जुयाल, इंटर के प्रधान रोशन, अलेरू के गंभीर सिंह व कलेथ के आनंद सिंह के हस्ताक्षर हैं।