{"_id":"5a37f6f04f1c1bd0408bdace","slug":"151361728420-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्यान गोदाम पर लगाय कम राशन देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्यान गोदाम पर लगाय कम राशन देने का आरोप
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लाक के न्याय पंचायत नंदगांव के चाह गडोलिया में आयोजित शिविर में करीब चार सौ से अधिक लोगों की पेंशन ऑनलाइन की गई। साथ ही ग्रामीणों ने लंबे समय से सड़कों के प्रतिकर भुगतान, खाद्यान्न गोदाम घनसाली पर कम राशन देने का आरोप लगाया।
विधायक धन सिंह नेगी शिविर का शुभारंभ कर समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई की सड़क टिपरी-कांडीखाल मोटर मार्ग का मलबा खेतों में डालने का आरोप लगाया। साथ ही पिपलडाली-चाह गडोलिया, टिपरी-चाहगडोलिया, गडोलिया-स्वाड़ी, कांडीखाल-गेंवली मोटर मार्ग से प्रभावित ग्रामीणों ने प्रतिकर भुगतान न होने की शिकायत की। विधायक ने खाद्यान्न गोदाम घनसाली की ओर से प्रत्येक राशन के बैग से पांच-पांच किलो कम राशन मिलने पर सख्त नाराजगी जताई। शिविर में दो सौ आधार कार्ड पेंशन से लिंक, 14 आय प्रमाण पत्र, 35 लोगों के नए आधार कार्ड बनाने समेत कई प्रमाणपत्र बांटे गए। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख बेबी असवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिनाश भदौरिया, अनीता कंडियाल, विनोद बिष्ट, उदय रावत, बालकृष्ण भट्ट, सोबन सिंह राणा, बीडीओ वीर सिंह राणा, तहसीलदार जगत सिंह धनोला आदि मौजूद थे।