{"_id":"5a37f6e34f1c1b86698c2790","slug":"151361727110-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण न होने से नैलबागी के लोग आक्रोशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण न होने से नैलबागी के लोग आक्रोशित
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
चंबा। नैलबागी के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण नहीं होने पर ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को ज्ञापन भेजकर सड़क निर्माण निर्माण की मांग की।
नैलबागी के ग्रामीणों ने कहा कि गांव तक सड़क न होने पर उन्हें 5 से 6 किमी पैदल दूरी नापनी पड़ती है। सड़क न होने के कारण बीमारों को अस्पताल तक ले जाना चुनौती हो जाता है। क्षेत्र में नकदी फसलों का उत्पादन होता है, लेकिन सड़क के अभाव में काश्तकार उन्हें बाजार तक नहीं पहुंचा पाते हैं। उन्होंने डीएम को ज्ञापन भेजकर शीघ्र सड़क निर्माण करने की मांग की है। साथ ही ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर मंजूर हसन, मो. नासीर, रामलाल, श्याम लाल, संजय सिंह, मुकेश पुंडीर उपस्थित रहे।