फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   भाषण प्रतियोगिता में काजल रही अव्वल

भाषण प्रतियोगिता में काजल रही अव्वल

Tue, 12 Dec 2017 10:50 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में काजल रही अव्वल
नई टिहरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस एवं नेहरू युवा केंद्र की ओर से देशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में काजल बिष्ट प्रथम, राजेश सिंह द्वितीय और प्रभात नेगी ने तृतीय स्थान हासिल किया। चयनित प्रतिभागी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
विज्ञापन

पीजी कालेज में आयोजित भाषण प्रतियोगिता एवं गोष्ठी का विधायक धन सिंह नेगी ने शुभारंभ करते हुए छात्र-छात्राओं को राष्ट्र निर्माण का पाठ पढ़ाया। विधायक ने 100 बेहतर कुर्सियों के लिए बजट देने का वायदा करते हुए कहा कि जल्द ही कालेज के भवन निर्माण को भूमि की तलाश की जाएगी। प्राचार्य डा. अशोक कुमार ने कालेज की समस्याओं से अवगत कराया। एनएसएस के जिला समन्वयक डा. एके सिंह ने बताया कि युवा एवं खेल मंत्रालय की ओर से 2018 के गणतंत्र दिवस को एक भारत श्रेष्ठ भारत को लेकर देशभर में भाषण प्रतियोगिता की जा रही है। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक संजय मिश्रा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. अजय उनियाल, डीसीडीएफ के अध्यक्ष अनुसूया नौटियाल, डा. पीके सिंह, डा. राजेश कुमार सिंह, डा. पंकज पांडेय, डा. संजीव नेगी, डा. संतोष वर्मा, डा. शालिनी रावत, गिरजा शंकर यादव, उदय रावत, सुशील बहुगुणा, महाजन पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed