फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   बर्फबारी वाले क्षेत्रों में नागरिक सुविधाएं बहाल रखें

बर्फबारी वाले क्षेत्रों में नागरिक सुविधाएं बहाल रखें

Tue, 12 Dec 2017 10:54 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी वाले क्षेत्रों में नागरिक सुविधाएं बहाल रखें
नई टिहरी। डीएम सोनिका ने काटे गए पेड़ और झाड़ियाें को सड़क से तत्काल हटाने को कहा है। संचार कंपनियों की ओर से केबल बिछाने के लिए की जा रही खुदाई को भी जल्द ठीक करने को कहा है।
विज्ञापन

जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में डीएम ने सभी एसडीएम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थान चिह्नित कर अलाव जलाने और गरीब जरूरतमंदों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि बर्फबारी वाले क्षेत्र धनोल्टी, प्रतापनगर, देवप्रयाग, कीर्तिनगर और घनसाली में यातायात को सुचारु रखने के लिए जेसीबी उपलब्ध रखने को कहा गया है। पूर्ति विभाग को खाद्यान्न, केरोसीन और अन्य आवश्यक सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था और पेयजल, विद्युत, संचार की सुविधाएं बनाए रखने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को एलर्ट रहें। डीएम ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालने, थूकने और धूम्रपान करने पर संबंधित का चालान काटें। एसएसपी विमला गुंज्याल ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस, परिवहन और राजस्व अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर चेकिंग करने को कहा। बैठक में एडीएम डा. एसके बरनवाल, एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान, नूपुर वर्मा, एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा, एसई एनपी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed