{"_id":"5a300cfe4f1c1b3c3d8bd25d","slug":"15130986347-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार की मौत
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। रजाखेत-लंबगांव मोटर मार्ग पर बस की चपेट में आने से तीन स्कूटी सवार में से एक की मौत हो गई। दो घायलों को जिला चिकित्सालय बौराड़ी में भर्ती कराया गया है।
पीपलडाली पुलिस चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद थपलियाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर को स्कूटी सवार पीपलडाली की ओर जा रहे थे कि वह विपरीत दिशा से आ रही बस से टकरा गए, जिससे स्कूटी में बैठे तीन लोगों में शामिल राजेंद्र प्रसाद (60) पुत्र रामानंद निवासी ग्राम बडिल मदननेगी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग अनिल सेमवाल पुत्र भक्ति प्रसाद निवासी चौंड धारमंडल और सुंदरलाल डंगवाल पुत्र बख्तावर सिंह निवासी ग्राम भटवाड़ा रजाखेत घायल हो गए। जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि स्कूटी सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।