फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   कैश के अभाव में एटीएम में लटके है ताले

कैश के अभाव में एटीएम में लटके है ताले

Mon, 11 Dec 2017 10:38 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
कैश के अभाव में एटीएम में लटके है ताले
नैनबाग/चंबा। नैनबाग का एक मात्र एटीएम विगत एक माह से कैशलेस बना हुआ है। लोगों को घंटो बैंक की लाइन में लगकर लेनदेन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। चंबा में स्थित विभिन्न बैंकों के एटीएम में कैश न होने से लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नैनबाग में एसबीआई का एक मात्र एटीएम हैं, जो कि विगत एक माह से बंद पड़ा हुआ हैं। ऐसे में लोगों को बैंक से लेनदेन के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहकर बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। नैनबाग एसबीआई शाखा प्रबंधक कुलदीप चंद का कहना है कि मुख्य शाखा से उन्हें 500 और 2000 रुपये के नोट नहीं मिल रहे हैं। मात्र 200 रुपये के नोट ही मिल रहे हैं और एटीएम में 200 के नोट की ट्रे नहीं है। जिससे एटीएम से लेनदेन नहीं हो पा रहा हैं। दूसरी ओर चंबा नगर क्षेत्र में एटीएम सेवा लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। अधिकांश एटीएम बंद होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एटीएम में कैश न होने पर दूर-दराज के गांव से आने वाले ग्रामीणों को एटीएम से रुपये की निकासी के लिए इधर-उधर दौड़ लगानी पड़ रही है। सामाजिक कार्यकर्ता सतबीर पुंडीर, डीएल सकलानी का कहना है कि ग्रामीण बाजार होने के चलते बैंकों को एटीएम का सुचारु संचालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed