{"_id":"5a2ebb6a4f1c1bbd208b60ab","slug":"151301221310-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों में मनमाना शुल्क वसूलने के मामले में एक्शन मोड़ में आया शिक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों में मनमाना शुल्क वसूलने के मामले में एक्शन मोड़ में आया शिक्षा विभाग
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों से मनमाना शुल्क वसूलने के मामले में शिक्षा विभाग एक्शन मोड़ में आ गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सभी निजी स्कूल संचालकों, प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर एक सप्ताह के भीतर स्कूल में अनिवार्य रूप से अभिभावकों और छात्र-छात्राओं की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। निजी स्कूल संचालकों से प्रवेश शुल्क, स्कूल ड्रेस, पाठ्य पुस्तकें सहित अन्य सभी समस्याओं का समाधान कर आख्या डीएम और मुख्य शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
जिले के निजी स्कूलों में अभिभावकों से मनमाना शुल्क वसूल करने के विरोध में सात दिसंबर को स्थानीय लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एक शिकायती पत्र डीएम को सौंपा था। समस्या की गंभीरता को देखते हुए डीएम सोनिका ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निजी स्कूलों में मनमाना शुल्क वसूलने सहित सभी बिंदुओं पर जांच करने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर शिक्षा विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए हैं।
खंड शिक्षा चंबा शैलेंद्र चौहान की ओर से सभी निजी स्कूल संचालकों, प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को पत्र प्रेषित कर एक सप्ताह के अंतर्गत अपने-अपने विद्यालयों में अभिभावकों, छात्र-छात्राओं की बैठक बुलाने को कहा है। बैठक की वीडियोग्राफी कर अभिभावकों की शिकायत को पंजीकृत करें। कांग्रेस नेता आकाश कृषाली ने शिक्षा विभाग की पहल का स्वागत करते हुए सभी अभिभावकों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।