{"_id":"5a2580084f1c1b68678bfca2","slug":"15124071787-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू पर किए गए फायर से युवक की मौत को माना हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू पर किए गए फायर से युवक की मौत को माना हादसा
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनबाग (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक में सकलाना पट्टी के धनचुला गांव में भालू के हमले से युवक को बचाने के चक्कर में भालू के बजाय युवक को ही गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों ने इसे हादसा बताते हुए किसी प्रकार की कार्रवाई से इनकार किया है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार को धनचुला गांव का दिलीप किसी कार्य से आनंद चौक जा रहा था कि इस दौरान जंगल के रास्ते में उसे भालू दिख गया। इससे भयभीत होकर वह गांव लौट गया। उन्होंने ग्रामीणों को रास्ते में भालू होने की सूचना दी, तो पूर्व प्रधान बचन सिंह गांव के पवन सिंह के साथ अपनी बंदूक लेकर दिलीप को छोड़ने गए। इस दौरान जंगल के रास्ते में सबसे पीछे चल रहे पवन पर भालू ने हमला कर दिया। तो पूर्व प्रधान ने युवक को बचाने के लिए भालू पर फायर कर दी, लेकिन गोली पवन सिंह (30) पुत्र नारायण सिंह को लग गई। इससे बुरी तरह घायल पवन ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पूर्व प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कुमाल्डा पुलिस चौकी प्रभारी दीपक भंडारी ने बताया कि परिजनों ने घटना को हादसा मानते हुए कोई तहरीर नहीं दी है।