{"_id":"5a2580014f1c1b86698bf821","slug":"151240717119-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यान और कृषि विभाग की धीमि प्रगति पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यान और कृषि विभाग की धीमि प्रगति पर जताई नाराजगी
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। डीएम सोनिका ने जिला योजना, केंद्र पोषित, बाह्य सहायतित, राज्य सेक्टर और बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में आवंटित धनराशि दिसंबर के अंत तक व्यय करने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यान और कृषि विभाग की न्यूनतम प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। जिला पंचायतराज अधिकारी की अनुपस्थिति पर सीडीओ को उनका जवाब-तलब किया है। लोनिवि को पूल्ड आवासों की छत पर लगी टंकियों से पानी के रिसाव को रोकने को कहा।
सोमवार को योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने आवंटित धनराशि का 50 प्रतिशत से कम व्यय करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने दिसंबर तक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग को दो करोड़ की लागत से निर्माणाधीन स्कूल भवनों के कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखने को कहा गया। बीस सूत्री कार्यक्रम में डी श्रेणी वाले मदों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। जल संस्थान और जल निगम को अगले पांच वर्ष की योजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ आशीष भटगांई, डीडीओ भरत चंद्र भट्ट, सीईओ दिनेश चंद्र गौड, लोनिवि बौराड़ी के ईई केएस नेगी, जल संस्थान के ईई सतीशचंद्र नौटियाल आदि मौजूद थे।