फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   जनता दरबार में निपटाई गई12 शिकायतें

जनता दरबार में निपटाई गई12 शिकायतें

Mon, 27 Nov 2017 10:22 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
जनता दरबार में निपटाई गई12 शिकायतें
नई टिहरी। जनता की समस्याओं के निस्तारण को अब प्रत्येक सोमवार को कलक्ट्रेट में जनता दरबार लगाया जाएगा। इसकी शुरूआत के दिन दर्ज हुई 12 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में लोनिवि, समाज कल्याण, अतिक्रमण, राजस्व वसूली,मनरेगा भुगतान, पुनर्वास, इंडेन गैस की होम डिलीवरी, गौरादेवी कन्याधन, वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित शिकायतें दर्ज हुई। डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी समेत संबंधित को समस्याओं का निराकरण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सभी अधिकारियों को मिलकर प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटर्गाइं, अपर जिलाधिकारी डा. शिवकुमार बरनवाल, एसडीएम चतर सिंह चौहान, डीडीओ भरत चंद्र भट्ट, डीपीओ विक्रम सिंह, लोनिवि के ईई केएस नेगी, केएस असवाल, डीईओ सुदर्शन बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed