{"_id":"5a1af31a4f1c1b9e678be1e7","slug":"151171572919-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूड़की और देहरादून ने जीता वॉलीबाल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूड़की और देहरादून ने जीता वॉलीबाल का खिताब
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनबाग (टिहरी)। नैनबाग शरदोत्सव के समापन पर राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में बीईजी रुड़की और महिला वर्ग में देहरादून की टीम ने खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, राजपुर विधायक खजानदास, धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार और पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
मुख्य अतिथि कृषि मंत्री उनियाल ने कहा कि सरकार कृषि और बागवानी क्षेत्र में कई योजनाएं संचालित कर रही हैं। उन्होंने नैनबाग क्षेत्र में लघु मंडी के लिए अगले वित्तीय वर्ष में स्वीकृति देने, थत्यूड़ ब्लॉक में पांच कोल्ड स्टोर, एक कलेक्शन सेंटर की स्वीकृति देने की घोषणा की। कृषि मंत्री ने क्षेत्र के आठ किसानों को पावर टिलर कृषि यंत्र बांटे। क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने राप्रावि नैनबाग की चहारदीवारी के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। राजपुर विधायक खजान दास ने कहा कि हमें समूह में रहकर विकास करना है। इस मौके पर मसूरी के पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, मीरा सकलानी, श्याम सिंह पंवार, गजे सिंह पंवार, सरदार हरदेव सिंह कांबोज, वीरेंद्रर सिंह रावत, किशन सिंह कैंतुरा, समिति अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत, प्रदीप कवि, कुंदन सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।