{"_id":"5a033cde4f1c1b9f678b9fb7","slug":"15101617279-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी मैराथन में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी मैराथन में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। राज्य स्थापना दिवस की 17वीं वर्षगाठ पर युवा कल्याण और खेल विभाग की पहल पर बुधवार को मिनी मैराथन दौड़ आयोजित की गई। मिनी मैराथन में सफल रहे प्रतिभागियों को राज्य स्थापना दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।
मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन सुमन पार्क से प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी के मैदान तक किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ आशीष भटगांई, पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने सुमन पार्क में हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को रवाना किया।
मैराथन दौड़ सीनियर बालक वर्ग में पीजी कॉलेज के नरेश प्रथम, अजय कुमार द्वितीय और मयंक सजवाण तृतीय रहे। सीनियर बालिका वर्ग में पीजी कॉलेज की मुक्तिका डोभाल प्रथम, बालिका इंटर कॉलेज बौराड़ी की सरस्वती द्वितीय और पीजी कॉलेज की सपना राणा तृतीय रही। जूनियर बालक वर्ग में सेंट एथेंनी पब्लिक स्कूल के ऋतिक प्रथम, कान्वेंट स्कूल के राहुल थापा द्वितीय और एनटीआईएस बौराड़ी का अमरजीत खरोला तृतीय रहा। बालिका जूनियर वर्ग में बालिका इंटर कॉलेज बौराड़ी की करिश्मा प्रथम, काजल द्वितीय और अनीसा तृतीय रही। इस मौके पर एसडीएम चतर सिंह चौहान, जिला युवा कल्याण अधिकारी एचएस खत्री, पीडी डीआरडीए भरत चंद्र भटृट, जिला क्रीड़ाधिकारी कृष्ण कुमार आदि उपस्थित रहे।