{"_id":"5a01e2024f1c1bd9538bb991","slug":"151007292918-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय भी हुआ नरेंद्रनगर शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय भी हुआ नरेंद्रनगर शिफ्ट
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। पंचायत राज विभाग के बाद अब जिला मुख्यालय से जिला प्रोबेशन अधिकारी का कार्यालय भी गुपचुप ढंग से नरेंद्रनगर शिफ्ट हो गया, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। ऐसी स्थिति में दूर-दराज गांवों से विधवा पेंशन के मामलों की जानकारी लेेने जिला मुख्यालय आने वाले लोगों को निराश लौटना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों की मांग पर जिला समाज कल्याण, पंचायत राज विभाग, बाल विकास विभाग मई 2016 में नरेंद्रनगर से जिला मुख्यालय नई टिहरी शिफ्ट हो गया था। कार्यालय नई टिहरी शिफ्ट करने के पीछे शासन की मंशा जिला स्तरीय कार्यालय को जिला मुख्यालय में एक जगह रखना था। अब कुछ दिन पहले ही जिला प्रोबेशन अधिकारी का कार्यालय भी गुपचुप तरीके से नरेंद्रनगर शिफ्ट हो गया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय समाज कल्याण विभाग का ही एक अंग है। महिला कल्याण से संबधित विधवा पेंशन का वितरण जिला प्रोबेशन कार्यालय से होता है। जिला प्रोबेशन कार्यालय नरेंद्रनगर शिफ्ट होने के बाद अब समाज कल्याण विभाग का आधा ढांचा ही जिला मुख्यालय में रह गया है। ऐसे में लोगों को पेंशन संबंधी जानकारी के लिए नरेंद्रनगर और नई टिहरी दोनों जगह कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ेगा। कुठ्ठा निवासी उत्तम सिंह रावत मंगलवार को गांव की विधवा महिलाओं के पेंशन की जानकारी लेने समाज कल्याण कार्यालय पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि जानकारी नरेंद्रनगर से मिल पाएंगी। विधायक धन सिंह नेगी का कहना है कि जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय नरेंद्रनगर शिफ्ट होने की जानकारी नहीं है। इस संबंध में सीएम से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
कोट
जिला प्रोबेशन कार्यालय में विधवा पेंशन का बजट नरेंद्रनगर कोषागार के नाम से आ रहा है। कोषागार नरेंद्रनगर होने से कुछ दिक्कतें आ रही थी। पहले भी कार्यालय नरेंद्रनगर था। इसलिए परेशानी का कोई मतलब नहीं है।
-अविनाश भदौरिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी