फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   थत्यूड़ और नरेंद्रनगर में रामलीला शुरू

थत्यूड़ और नरेंद्रनगर में रामलीला शुरू

Sat, 21 Oct 2017 10:26 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
थत्यूड़ और नरेंद्रनगर में रामलीला शुरू
थत्यूड़/नरेंद्रनगर । जौनपुर विकास खंड के थत्यूड़ और नरेंद्रनगर में दीपावली के साथ ही रामलीला का आगाज हो गया। थत्यूड़ में रावण, कुंभकरण और विभीषण की तपस्या के साथ रामलीला शुरू हुई। रावण ने अमर होने का वरदान, कुंभकरण ने छह माह की नींद और विभीषण ने प्रभु भक्ति का वरदान मांगा। इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष गजेंद्र असवाल, सुनील सजवाण, कमल किशोर नौटियाल, अखवीर पंवार, मुनीम प्रधान, हरि लाल आदि उपस्थित रहे। नरेंद्रनगर में नारद मोह के साथ रामलीला ने 60वें वर्ष में प्रवेश कर लिया। कैलाश लीला का शानदार मंचन किया गया। राम, लक्ष्मण और भरत जन्म का दृश्य देख लोग भाव विभोर हो उठे। इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, पालिकाध्यक्ष दुर्गा राणा, धूम सिंह नेगी, सुरेंद्र थपलियाल, प्रकाश चंद्र डियूंडी, हर्षमणि भट्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed