{"_id":"59ea30904f1c1bec538b858b","slug":"150852015311-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल से नहीं खुली पर्यटन विकास की योजनाओं के संचालन की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल से नहीं खुली पर्यटन विकास की योजनाओं के संचालन की राह
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। टिहरी बांध की झील के किनारे दो साल से 54 करोड़ की संपत्तियां लावारिस पड़ी है। झील में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एडवेंचर सेंटर, फ्लोटिंग, लॉग हट्स, बार्ज बोट और फ्लोटिंग मरीना निर्मित की गई थी। लोगों को उम्मीद थी कि आखिरकार सरकार ने कई वर्षों बाद करोड़ों की योजनाओं को उतार दिया है, जिससे भविष्य में लोगों के लिए रोजगार के द्वार खोल सकती है। लेकिन सरकार की आधी-अधूरी तैयारियों के चलते योजनाओं का संचालन शुरू नहीं हो पाया है।
वर्ष 2005 में बनी टिहरी बांध को संवारने के लिए वर्ष 2012-13 में पूर्व सरकार ने केंद्र सरकार के मेगा-मेगा प्रोजेक्ट के तहत कोटीकालोनी में झील का दीदार करने को आने वाले पर्यटकों के लिए झील में फ्लोटिंग मरीना (चलता-फिरता रेस्टोरेंट), ठहरने को 20 फ्लोटिंग हट्स, 10 इको हट्स, यात्रियों, बांध प्रभावितों को आरपार करने को बार्ज बोट, एडवेंचर टूरिस्ट सेंटर कम रेस्टोरेंट, फर्नीचर आदि पर करीब 54 करोड़ खर्च किए। कार्यदायी संस्था ने योजनाओं का निर्माण का पर्यटन विकास परिषद को हस्तांतरित की। बावजूद अभी तक योजनाओं का संचालन शुरू नहीं हो पाया। संचालन के अभाव में बार्ज बोट, फ्लोटिंग मरीना, फ्लोटिंग हट्स झील में सड़ने लगे हैं। पर्यटन विकास परिषद इन योजनाओं को पीपीपी मोड पर चलाने के लिए तीन-चार बार निविदा निकाल चुका है, लेकिन कोई भी पार्टनर नहीं मिल पा रहा है।
कोट
पूर्व सरकार की गलत नीतियों से योजनाओं संचालन शुरू नहीं हो पाया है। अब सरकार योजनाओं को संचालित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। कोटीकालोनी में पर्यटन विकास परिषद का क्षेत्रीय कार्यालय खुलवाने का प्रयास भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
-धन सिंह नेगी, विधायक टिहरी।