{"_id":"59cfcfc94f1c1bca538b50d3","slug":"150679141620-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली जानवर चौपट कर रहे फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली जानवर चौपट कर रहे फसल
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम चाह गडोलिया, चौंरी, मंथल, उंडोली और स्वाड़ी के काश्तकार जंगली जानवरों से परेशान हो चुके हैं। बंदर, सुअर, लंगूर और साई फसल को चौपट कर रहे हैं। काश्तकार गुड्डी देवी, ऊषा देवी, लक्ष्मी देवी और मूली देवी ने बताया कि इन दिनों धान की फसल तैयार है, लेकिन सूअर रात को आकर फसलें चौपट कर रहे हैं। दलहन और आलू की फसल भी जंगली जानवार बर्बाद कर रहे हैं। शकुंतला गुसाईं ने डीएफओ को भेजे ज्ञापन में फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने और जानवरों से निजात दिलाने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की। ब्यूरो