{"_id":"59ce79b74f1c1b72548b4f83","slug":"15067038453-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांकी में आंचल विद्यालय ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांकी में आंचल विद्यालय ने मारी बाजी
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्रनगर (टिहरी)। आठ दिवसीय 42वां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला स्कूली छात्रों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। महिला रस्साकशी में मालती भंडारी की टीम विजेता और सविता की टीम उप विजेता रही। झांकी प्राथमिक वर्ग में आंचल विद्या भारती, माध्यमिक वर्ग में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवलधार और उच्च वर्ग में राजकीय पालीटेक्निक प्रथम स्थान पर रहा।
मुख्य अतिथि टिहरी संासद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने मेले के सफल आयोजन के लिए नगरवासियों का आभार जताया। कहा ऐसे आयोजनों से विकास कार्यों को गति मिलती है। युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिलता है। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि नरेंद्रनगर का पुराना गौरव वापस लौटे इस दिशा में प्रयासरत हूं। कुंजापुरी मेला और रामलीला के अलावा शहर में सालभर तक पसरे सन्नाटा को तोड़ने के लिए खेल की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। राज्य स्तर पर तीन दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का जल्द आयोजन किया जाएगा।
सरकारी विभागों की ओर से लगाए गए स्टाल में कृषि विभाग अव्वल रहा। पहली बार स्वरोजगार मेला आयोजित करने के लिए थानाध्यक्ष रामकिशोर सकलानी को सम्मानित किया गया। क्रिकेट मैच में श्रीकुंजापुरी क्लब विजेता और स्पोर्ट्स आफिस उप विजेता घोषित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी, पालिकाध्यक्ष दुर्गा राणा, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान, जितेंद्र रेगमी, नरपाल सिंह भंडारी, गजेंद्र दत्त जोशी, पुष्पा राणा, विजेंद्र नेगी, सरिता जोशी, मुन्नी राणा आदि उपस्थित रहे।