{"_id":"59ce79a14f1c1b9f538b4f07","slug":"150670382310-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपर्क मार्गो पर यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रहे वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपर्क मार्गो पर यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रहे वाहन चालक
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। दूर-दराज के ग्रामीण संपर्क मोटर मार्गों पर वाहन चालक यात्रियों की जान से किस तरह खिलवाड़ करते हैं, इसकी बानगी एआरटीओ को शुक्रवार को चेकिंग के दौरान देखने को मिली। यातायात नियमों की पड़ताल करने के लिए एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा टिपरी-चंद्रबदनी, रौडधार-पौड़ीखाल मोटर मार्गों पर पहुंचे। वाहनों की चेकिंग के दौरान पांच जीप-टैक्सियों में क्षमता से अधिक सवारियां मिली। एक मैक्स में नौ सवारियों की जगह 17 यात्री बैठे थे।
एसआरटीओ मिश्रा ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 18 वाहनों के चालान काटे गए हैं, जिन पांच वाहनों में क्षमता से दो गुना अधिक सवारियां मिली है उनके परमिट निरस्त करने के लिए प्रभागीय परिवहन विभाग के आयुक्त को संस्तुति भेजी जा रही है। दो वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की जा रही है। लोगों की ओर से संभागीय परिवहन विभाग और डीएम को चंद्रबदनी क्षेत्र के संपर्क मार्गों पर जीप-टैक्सियों में क्षमता से अधिक सवारियां ढोने की शिकायतें मिल रही थी। जिस पर एसआरटीओ मिश्रा शुक्रवार को अचानक चेकिंग अभियान पर पहुंचे। चेकिंग के दौरान उन्होंने शिकायतों को सही पाई।