{"_id":"59bc0a434f1c1b32688b4cbd","slug":"15054956462-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद निधि खर्च और भुगतान न होने पर सांसद ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद निधि खर्च और भुगतान न होने पर सांसद ने उठाए सवाल
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने सांसद निधि समय पर खर्च न होने और स्वीकृत प्रस्तावों का भुगतान न होने पर विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाई। उन्होंने सीडीओ और डीडीओ को व्यवस्था में सुधार करने को कहा।
जिला सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति बैठक की में सांसद शाह ने पीएमजीएसवाई की सड़कों में मानकों और गुणवत्ता का ध्यान रखने को कहा। समिति के सदस्यों ने टिहरी जिले में बीएसएनएल की लचर संचार सेवाओं का मामला उठाया। इस पर सांसद ने बीएनएल अधिकारियों को इसमें सुधार के निर्देश दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने कहा कि वर्ष 2016 की जिला योजना में स्वीकृत पाख-लोस्तु मोटर मार्ग दस लाख रुपये, कोटी-डकवाणगांव-गनवाणी-चांजी मार्ग पर पांच लाख रुपये आवंटन होने के बावजूद धरातल कार्य नहीं हुए। साथ ही सेंदुल-पटूडगांव, सीताकोट-भटगांव, मेड़-मरवाडी सहित घनसाली की निर्माणाधीन पांच सड़कों की निम्न गुणवत्ता की शिकायतों पर डीएम को जांच के निर्देश दिए गए। सांसद ने जौनपुर ब्लॉक के सत्यों-मंझगांव-कालेवन क्षतिग्रस्त मार्ग के संबंध में 25 सितंबर तक कार्रवाई करने को कहा। मेड़, मरवाडी, गंगी में विद्युतीकरण योजना के लिए वन अधिनियम के प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में डीएम को जल्द प्रकरण निस्तारित करने को कहा। बैठक में विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह, डीएम सोनिका, सीडीओ आशीष भटर्गाइं, ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल, आनंदी नेगी, रेशमा बगियाल, बबीता शाह, विजय गुनसोला, कुंवर सिंह पंवार, जयपाल पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, सीएमओ डा. योगेंद्र थपलियाल, डीडीओ भरत चंद्र भट्ट, ईई केएस नेगी, प्रदीप थपलियाल आदि उपस्थित रहे।