फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   क्षतिग्रस्त पुल और रास्तों का मरम्मत न होने पर जताया रोष

क्षतिग्रस्त पुल और रास्तों का मरम्मत न होने पर जताया रोष

Thu, 07 Sep 2017 10:11 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पुल और रास्तों का मरम्मत न होने पर जताया रोष
चंबा (टिहरी)। पहली बार विकासखंड के दूरस्थ गांव पसनी में बीडीओ ने गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने पिछली आपदा में क्षतिग्रस्त पुल और नहरों की मरम्म्त न होने पर रोष जताया। कहा कि गांव के सड़क सुविधा से न जुड़ पाने के कारण अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी गांव आने से कतराते हैं।
विज्ञापन

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत पसनी में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव तक यातायात सुविधा न होने के कारण लोगों को 14 किमी पैदल चलना पड़ता है। पैदल दूरी अधिक होने के कारण जनप्रतिनिधि और अधिकारी गांव आने से परहेज करते हैं। यही वजह है कि गांव की समस्याएं जस की तस हैं। गांव में आए दिन शॉट सर्किट होने के कारण बिजली बाधित रहती है। 2014 की आपदा में पुल और नहरें बह गई थी, लेकिन अभी तक नहीं बनने से ग्रामीणों का आवागमन और खेतीबाड़ी प्रभावित हो गई हैं। ज्येष्ठ प्रमुख नरेंद्र चंद रमोला ने कहा कि चंबा से पसनी-रायपुर होते हुए सड़क बनाए जाने से देहरादून की दूरी मात्र 60 किमी रह जाएगी और साथ ही क्षेत्र के दर्जनों गांव यातायात सुविधा से जुड़ जाएंगे। बीडीओ मान सिंह राणा ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। बताया कि गांव की समस्याओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर डीएम को सौंपा जाएगा। इस मौके पर प्रधान बर्फी देवी, जय सिंह कंडारी, राजेंद्र राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed