फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   सातवां वेतनमान न मिलने पर भड़के शिक्षणेतर कर्मचारी

सातवां वेतनमान न मिलने पर भड़के शिक्षणेतर कर्मचारी

Thu, 07 Sep 2017 10:07 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
सातवां वेतनमान न मिलने पर भड़के शिक्षणेतर कर्मचारी
चंबा (टिहरी)। सातवां वेतनमान लागू नहीं होने और वेतन विसंगतियों का निस्तारण नहीं होने पर बृहस्पतिवार को एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के शिक्षणेत्तर कर्मचारी भड़क उठे। दो सूत्री मांग को लेकर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर यूजीसी और एमएचआरडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शिक्षणेतर कर्मचारियों का कहना है कि यूजीसी की ओर से अपने कर्मचारियों को सातवां वेतनमान का लाभ दिया गया है, लेकिन केंद्रीय विवि के कर्मचारियों को सातवां वेतनमान का लाभ देने से वंचित रखा गया। कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष हरेंद्र भंडारी ने यूजीसी और एमएचआरडी की कार्य प्रणाली पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। पुस्तकालयाध्यक्ष हंसराज बिष्ट ने कहा कि राज्य कर्मचारियों को भी सातवें वेतनमान का लाभ दिया जा चुका है, लेकिन केंद्रीय विवि के कर्मचारी होने के बावजूद अभी तक भी सातवें वेतनमान का लाभ नहीं दिया गया है। मांगों को लेकर शिक्षणेतर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में महासचिव सुदामा लाल, प्रवक्ता राकेश कोठारी, ऊषा नेगी, रमेश रतूड़ी, बीएस राणा, रामेश्वर रतूड़ी, जेपी रतूड़ी, आरएस सजवाण, धर्म सिंह पंवार, हीरालाल गैरोला, राजेंद्र कठैत, गोपेश्वर सेमल्टी, सुनील बिष्ट, राकेश रमोला, यशवंत रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed