{"_id":"59b028354f1c1be17f8b4619","slug":"15047168692-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थम नहीं रहा ग्राम प्रधानों का आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थम नहीं रहा ग्राम प्रधानों का आंदोलन
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थत्यूड़/नरेंद्रनगर। पंचायत राज एक्ट लागू करने, ग्राम प्रधानों को प्रति माह पांच हजार मानदेय देने, राज्य वित्त में कटौती वापस लेने की तीन सूत्री मांगों को लेकर प्रधानों ने बुधवार को भी ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी की। जौनपुर, नरेंद्रनगर, चंबा, कंडीसौड़ और जाखणीधार ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों ने मांग के समर्थन में धरना दिया। तालाबंदी के चलते ब्लॉक कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा।
ग्राम प्रधान संगठन एक सितंबर से तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। वे प्रतिदिन ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन करते हैं। समस्या का समाधान न होने तक प्रधानों ने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। धरना देने वालों में प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष महावीर सिंह सेनवाल, विशन सिंह बरोली, धनवीर लाल, विक्रम तोपवाल, सोबत सिंह कैंतुरा, हरिभजन पंवार, गोविंद असवाल, मुकेश पंवार, महावीर चमोली व कुलवीर रावत आदि बैठे रहे।