{"_id":"59b028284f1c1bfd7f8b46b8","slug":"15047168557-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग कालेज के कर्मियों को नौ माह से नहीं मिला मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग कालेज के कर्मियों को नौ माह से नहीं मिला मानदेय
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। बीएससी नर्सिंग कालेज सुरसिंगधार में युवा कल्याण विभाग के माध्यम से कार्यरत कर्मियों को नौ माह से मानदेय न मिलने से उनके सामने रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर जल्द मानदेय जारी न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि नर्सिंग कालेज में नवंबर 2016 में पीआरडी के माध्यम से नियुक्ति के बाद केवल 14 दिन का मानदेय ही कर्मियों को मिला है। इसके बाद कार्यरत 34 कर्मियों को नौ माह से मानदेय नहीं दिया गया है। बताया कि लगातार मानदेय की मांग की जा रही है, लेकिन कालेज प्रबंधन एवं पीआरडी बजट न होने की बात कर मानदेय नहीं दे रहा है। ज्ञापन देने वालों में सर्वजीत सिंह, रणवीर सिंह, सुधीर कुमार, अमित कुमार, विनय रावत, प्रवीन पंवार आदि शामिल थे।