{"_id":"59b025554f1c1bf37f8b4649","slug":"15047161328-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायोमीट्रिक हाजिरी शुरू न होने पर होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायोमीट्रिक हाजिरी शुरू न होने पर होगा आंदोलन
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में छात्र संघ चुनाव संपन्न होने के बाद भी शिक्षकों की बायोमीट्रिक हाजिरी को लेकर विवि प्रशासन की चुप्पी छात्रों को खल रही है। छात्र नेताओं ने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए हर हाल में बायोमीट्रिक शुरू करने की मांग की है।
बुधवार को आयोजित बैठक में छात्रों ने विवि की लचर कार्यप्रणाली पर रोष जताया। कहा कि परिसर प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव का हवाला देते हुए पिछले दिनों शिक्षकों की बायोमीट्रिक हाजिरी का मामला चुनाव के बाद हल करने का वादा किया था, लेकिन चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भी विवि प्रशासन मामले में मौन साधा हुआ है। बैठक में पूर्व विवि प्रतिनिधि धीरज कौशल, आदर्श भट्ट, अमन सकलानी, अंकित बिष्ट, रवि रावत, रविंद्र सिंह आदि मौजूद थे।