{"_id":"59aed6a54f1c1bab078b46dd","slug":"150463045112-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजा क्षेत्र को सेब क्लस्टर के रुप में करेंगे विकसित: सुबोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजा क्षेत्र को सेब क्लस्टर के रुप में करेंगे विकसित: सुबोध
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। कृषि और उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने 99.96 लाख की लागत से बने गजा इंटर कालेज के नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए शिक्षकों के साथ-साथ स्कूलों में अवस्थापना विकास के कार्यों को परिलक्षित करना होगा। उन्होंने स्कूल में फर्नीचर और मैदान निर्माण के लिए विधायक निधि से दस लाख देने की घोषणा की।
कृषि मंत्री उनियाल ने कहा कि प्रदेश को फलोत्पादन के साथ ही सेब के बागानों के लिए विशेष प्राथमिकता देते हुए गजा क्षेत्र को क्लस्टर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में सवा दो करोड़ की योजना प्रस्तावित की गई है। हिमाचल की तर्ज पर अच्छे सेब उत्पादन कर लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। सेब उत्पादन को चिह्नित प्रत्येक हेक्टेयर भूमि पर एक हजार से अधिक पेड़ लगाए जाएंगे। उन्होंने शिक्षा विभाग के 18 से अधिक शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया।
इस मौके पर फलसारी गांव की 42 महिलाएं जिन्होंने सब्जी और फलोत्पादन का प्रशिक्षण लिया है। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र गौड़, पीटीए अध्यक्ष राजेंद्र खाती, भाजपा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र खाती, प्रधान मान सिंह चौहान, ईई जल निगम पल्लवी कुमारी, जल संस्थान सतीश नौटियाल, विद्युत राजेश कुमार, बीईओ शैलेंद्र सिंह चौहान, एबीईओ अन्नी नाथ, प्रधानाचार्य द्वारिका नाथ, पुष्पा खंडवाल, रुद्रमणि, रमेश पंवार आदि मौजूद थे।