{"_id":"59aed6a14f1c1b80078b46b9","slug":"15046304479-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड की खाली सीटों पर प्रवेश के लिए कांउसिलिंग आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड की खाली सीटों पर प्रवेश के लिए कांउसिलिंग आज
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि में सत्र 2017-19 में बीएड दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। विवि ने प्रवेश परीक्षा के उपरांत सीट आवंटन से वंचित छात्रों के प्रवेश के लिए दूसरी काउंसिलिंग बुधवार से करवाने का निर्णय लिया है।
श्रीदेव सुमन विवि ने गत माह स्टेट कोटे की सीटों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा करवाकर काउंसिलिंग करवाई थी, लेकिन अभी भी विवि की करीब 52 सीटें रिक्त पड़ी हैं। इसे देखते हुए विवि ने सीट आवंटन से छूट गए छात्रों की सहूलियत को देखते हुए दूसरी काउंसिलिंग करवाने की पूरी तैयारी कर दी है। विवि के अनुसार काउंसिलिंग जमा करने वाले छात्रों को दोबारा से फीस जमा करने की जरूरत नहीं है। जिन छात्रों को कालेज आवंटित हो चुके हैं और यदि ऐसे छात्र फिर से काउंसिलिंग में बैठना चाहते हैं तो उन्हें अतिरिक्त फीस जमा करनेे पर ही काउंसिलिंग में बैठाया जाएगा। सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. हेमंत बिष्ट का कहना है कि उत्तीर्ण छात्रों की सुविधा को देखते हुए दूसरी काउंसिलिंग कराई जा रही है।