{"_id":"59aed5bd4f1c1ba9078b4709","slug":"150463021913-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबगांव अस्पताल में आज से फिर शुरू होगी ओपीडी की सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबगांव अस्पताल में आज से फिर शुरू होगी ओपीडी की सेवाएं
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबगांव (टिहरी)। क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से राहत भरी खबर है। जनता की परेशानी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार (आज) से लंबगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी की सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है।
क्षेत्र पंचायत प्रतापनगर की बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड में विलय का प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसके बाद 21 अगस्त से स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव का विलय कर अस्पताल की सभी सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी थी। पांच पट्टियों के केंद्र बिंदु लंबगांव अस्पताल बंद होने लोगों को सर्दी, बुखार जैसी दवाइयां लेने के लिए दो किमी दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड की दौड़ लगानी पड़ रही थी।
व्यापार मंडल अध्यक्ष केशव रावत, शिवराज सिंह कलूडा, धर्मवीर चौहान सहित आदि जन प्रतिनिधियों की मांग पर स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव में फिर से ओपीडी शुरू करने का निर्णय लिया है। डिप्टी सीएमओ डा. श्याम विजय ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगंाव में बुधवार से ओपीडी की सेवाएं शुरू की जा रही है।