{"_id":"59ad8ae44f1c1be0278b5309","slug":"150454552110-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी बालिका वर्ग में क्यारी और बालक वर्ग नैनबाग रहा अब्बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी बालिका वर्ग में क्यारी और बालक वर्ग नैनबाग रहा अब्बल
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की कबड्डी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में क्यारी और बालक वर्ग में नैनबाग अव्वल रहा। मुख्य अतिथि धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार ने खिलाड़ियों के ट्रैक शूट और नैनबाग में शिक्षक भवन निर्माण के लिए पांच लाख की धनराशि देने की घोषणा की।
जीआईसी नैनबाग के मैदान में आयोजित जूनियर बालक वर्ग कबड्डी में संकुल द्वारगढ़ ने नैनबाग को 27-11 से पराजित किया। म्याणी ने मौगी को 16-10, क्यारी ने श्रीकोट को 24-15 से हराया। बालिका वर्ग में म्याणी ने मौगी को 25-5 और क्यारी ने नैनबाग को 30-14 से मात दी। सब जूनियर बालिका वर्ग फाइनल मुकाबले में संकुल क्यारी 38 अंकों के साथ प्रथम और म्याणी द्वितीय स्थान पर रहा। सब जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता कैंपटी और नैनबाग के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें नैनबाग 34 अंक प्राप्त कर विजेता और कैंपटी 19 अंकों के साथ उप विजेता रहा। प्राथमिक बालक वर्ग का मुकाबला क्यारी और म्याणी के बीच हुआ, जिसमें क्यारी 33 अंकों के साथ प्रथम और म्याणी तीन अंक के साथ द्वितीय रहा।
विज्ञापन
इस मौके पर ब्लॉक समन्वयक दिनेश सिंह कैंतुरा, कुंदन सिंह पंवार, प्रधानाचार्य शकुन चंद शर्मा, चमन लाल वर्मा, गोविंद नौटियाल, संजय भट्ट, सरदार सिंह हनुमंती, श्याम सिंह चौहान, लखीराम चौहान, रघुवीर सिंह तोमर, महावीर चौहान, किशन सिंह कैंतुरा, सीताराम पंवार, नवनिर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष महेश तोमर, राहुल पंवार, अंकित नौटियाल, मनोज पंवार, जयपाल तोमर, अर्जुन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन