{"_id":"59ad8ad34f1c1b1e278b5291","slug":"15045455043-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना दिया। धरना सभा में एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारियों ने ऐलान किया कि मांगें पूरी नहीं होने पर वह 11 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
वक्ताओं ने कहा कि कार्य के आधार पर कर्मियों को ग्रामीण विकास विभाग में समायोजित करने का कोई औचित्य नहीं है। यदि समायोजन किया जाना जरूरी है तो पूरे विभाग का किया जाए। वेतन विसंगतियों के निस्तारण की लंबे समय से मांग की जा रही है, लेकिन शासन-प्रशासन के स्तर पर उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। धरने पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान, महामंत्री पंकज उनियाल, केआर रतूड़ी, जयवीर रांगड़, सुरेश रमोला, विमलेईश्वरी राणा व संजय बडोनी बैठे। ब्यूरो