फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   पर्यावरण बचाने को गुरू ज्ञान दे रहे प्रो. अग्रवाल

पर्यावरण बचाने को गुरू ज्ञान दे रहे प्रो. अग्रवाल

Mon, 04 Sep 2017 10:55 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण बचाने को गुरू ज्ञान दे रहे प्रो. अग्रवाल

विज्ञापन
चंबा (टिहरी। गढ़वाल विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के शिक्षक प्रो. एनके अग्रवाल 27 साल से शिक्षा के साथ ही छात्रों में पर्यावरण संरक्षण की भी अलख जगाने का काम कर रहे हैं। प्रो. अग्रवाल जैव विविधता और मत्स्य संपदा के संरक्षण और संवर्धन पर कई शोध भी कर चुके हैं।
पर्यावरण संरक्षण की मुहिम चलाने वाले प्रो. अग्रवाल एसआरटी परिसर में जंतु विज्ञान में विभागाध्यक्ष हैं। प्रकृति पर मंडराते खतरों को देखते हुए वे किताबी ज्ञान के साथ ही छात्रों को अलग से प्रकृति प्रेम का भी पाठ पढ़ा रहे हैं। पर्यावरण को बचाने के लिए समय-समय पौधारोपण करने के साथ ही छात्रों को पौधे लगाने के लिए भी वह प्रेरित करते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने जीवन में शादी-विवाह और अन्य कार्यक्रमों में एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया जाता है। प्रो. अग्रवाल ने गढ़वाल हिमालय की नदियों में पाई जाने वाली प्रमुख आठ मत्स्य प्रजातियों का डीएनए बार कोड तैयार कर उसे यूएसए के एनसीबीआईसी के डाटा बेस में सूचीबद्ध कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गढ़वाल हिमालय की गंगा और सहायक नदियों में मुख्य रूप से पाई जाने वाली स्नो ट्राउट मत्स्य प्रजाति के बीज उत्पादन के लिए कृत्रिम एवं उत्प्रेरक तकनीक भी उन्होंने विकसित की है।
विज्ञापन

पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए एशिया संस्था ने उन्हें 2007 में गोल्ड मेडल से नवाजा। 2010 में मत्स्य वैज्ञानिक अवार्ड भी दिया गया। प्रो. अग्रवाल कहते हैं कि मानव के सबसे सच्चे मित्र पेड़-पौधे हैं, इसलिए सभी को उनके संरक्षण और संवर्धन पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed